फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की रेस में फिर दौड़ लगाएगा शहर

Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
दो साल पहले गंदगी को लेकर स्मार्ट सिटी की रेस में औंधे मुंह गिरा बुलंदशहर फिर से दौड़ लगाने को तैयार है। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर पालिका ने फिर से रिपोर्ट बनानी शुरू की है। यह रिपोर्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और निकाय निदेशक को भेजी जाएंगी। इस बार नगर पालिका अफसरों को उम्मीद है कि शहर स्वच्छता का पायदान पार करने में सफल हो जाएगा।

एक बार फिर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की रेस शुरू हो गई है। इसलिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने निदेशक निकाय से जिला मुख्यालयों की स्वच्छता को लेकर रिपोर्ट तलब की है। इसके चलते के अफसरों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है। शहर की स्वच्छता को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में शहर में स्वच्छता की स्थिति, डस्टबीन, शौचालय, नाले, नालियां आदि सभी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट निदेशक निकाय के माध्यम से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार शहर की स्वच्छता की रेकिंग में सुधार हो सकता है। अफसरों को उम्मीद है कि इस बार बुलंदशहर की तस्वीर स्वच्छता के मानदंड पर खड़ी उतरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें