फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू भैया के खिलाफ लगे नारे, खूब हंगामा

Mon, 15 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से आयोजित किए गए ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान समारोह में सोमवार दोपहर सांसद राजवीर सिंह, सांसद भोला सिंह की मौजूदगी में हंगामा हो गया।
विज्ञापन


पार्टी के युवा नेता हरीश लोधी के समर्थकाें ने कार्यक्रम स्थल पर ही सांसद राजू भइया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भीमपुर दोराहे पर स्थित एक इंटर कालेज में भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख दानपुर मंजू सिंह और डिबाई ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी का स्वागत समारोह रखा था।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, सांसद भोला सिंह, पूर्व विधायक होशियार सिंह, ब्लाक प्रमुख के पति समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

समारोह के दौरान अचानक युवा नेता और डिबाई से इस बार विधानसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी कर रहे हरीश लोधी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने राजू भइया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख लोग यहां से जाने लगे तो हरीश समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर भीमपुर चौराहे पर अवंती बाई मूर्ति के पास पहुंच गए। हरीश ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में एक परिवार अपना वर्चस्व चाहता है।

अब यह नहीं चलेगा। एक वर्ष के दौरान उनका पार्टी के कार्यक्रमों में काफी पैसा खर्च करा दिया गया। अब चुनाव लड़ाने से इनकार किया जा रहा है। हालांकि मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया तो हरीश लोधी घर चले गए।
विज्ञापन


इस बारे में जब राजू भैया से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने नो कमेंट्स कहकर अपनी बात बंद कर दी। उधर, हरीश लोधी ने भी अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें