फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ के बार गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी । स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
खुर्जा। छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था।परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत गंभीर है। उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके एक पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन



पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार शाम को बेटी मोहल्ले में बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय आरोपी रवींद्र टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। घायल अवस्था में रोते हुए बच्ची घर पहुंची तो उनके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। इसके बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
रात करीब 11 बजे परिवार के लोग खुर्जा देहात थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह एक ट्यूबवेल के पास आरोपी मिला। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। वह वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी रवींद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में भी जेल जा चुका है रवींद्र
सीओ खुर्जा ने बताया कि जांच में पाया गया कि रवींद्र के खिलाफ वर्ष 2013 में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शराब के नशे में एक युवक की पीटकर हत्या करने का उस पर आरोप था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें