फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर नजमुश शाकिब गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली पुलिस ने बीते काफी समय से चार मामलों में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी गैंगस्टर नजमुश शाकिब को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह अनूपशहर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि थाने का एक इनामी गैंगस्टर क्षेत्र में फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आने वाला है।
सूचना मिलते ही टीम ने बुलंदशहर अड्डे के पास चेकिंग शुरू कर दी और एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी की शिनाख्त नजमुश शाकिब निवासी सुशीला विहार थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना अनूपशहर में गैंगस्टर एक्ट समेत कुल चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें