फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना परमिट, अनफिट संचालित छह वाहन सीज, 1.96 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना/औरंगाबाद। स्याना और औरंगाबाद में बिना परमिट व फिटनेस और बिना टैक्स जमा किए वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने स्याना और औरंगाबाद में एक 15 साल पुरानी बाइक समेत छह वाहन सीज किए। इन सभी पर एक लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं।
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सख्ती न किए जाने से सड़कों पर ओवरलोड के साथ बिना परमिट और बिना फिटनेस कराए व बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालित हो रहे हैं। बुधवार को स्याना में एसडीएम ने एक ओवरलोड ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा। साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन को कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि ओवरलोड ट्रक को सीजकर एक लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही हरियाणा नंबर का ट्रक बिना परमिट चलने पर 23 हजार रुपये का जुर्माना, तीन साल से टैक्स जमा न कर और बिना फिटनेस के जेसीबी का संचालन होने पर 5500 रुपये का जुर्माना व दो साल से टैक्स जमा न कर बिना फिटनेस व परमिट के संचालित हो रही टैक्सी पर 20,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इन सभी को सीज कर चिंगरावठी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
औरंगाबाद में 15 साल पुरानी बाइक और एक ओवरलोड ट्रक संचालित मिलने पर सीज किया। ट्रक पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया कि स्याना और औरंगाबाद में छह वाहन सीज कर एक लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने कहा कि जिन स्कूली वाहनों, बसों, एंबुलेंस, ऑटो, लोडर, ट्रक आदि की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। वह अपनी फिटनेस जरूर करा लें। चेकिंग में पकड़े जाने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें