जहांगीराबाद। नगर क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी के खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई दिल्ली गेट चौकी प्रभारी द्वारा पथवारी आश्रम के पास की गई। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार खुशबू भी मौके पर पहुंचीं और ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पहले इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका था और अवैध मिट्टी ढुलाई की सूचना पुलिस को दी थी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।