फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को आयुषी सिन्हा, निवासी यमुनापुरम ने साइबर थाना में तहरीर दी थी। आयुषी ने बताया कि उसने बैंक में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उसे फोन कॉल आई और आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न खातों में उससे करीब दो लाख 16 हजार 800 रुपये ठग लिए।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने भूड़ चौराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कॉल सेंटर चलाते थे। फर्जी सिम कार्ड खरीदकर कीपैड मोबाइल फोन से बेरोजगार युवाओं को कॉल करते और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करते थे।
पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त ईशुफ खान निवासी ई-275सी न्यू अशोक नगर, वसुंधरा एन्क्लेव, थाना न्यू अशोक नगर, पूर्वी दिल्ली मूल निवासी अहमदनगर थरैसा, थाना बनियाठेर, जनपद संभल और वहाब आलम निवासी हरौला सेक्टर-06, नोएडा, थाना फेस-01, गौतमबुद्धनगर। मूल निवासी फुलवारी शरीफ भदौनी, वार्ड नंबर-44, थाना अवादा टाउन, नवादा, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें