फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जनपद में 9 करोड़ की लागत से बनेंगी छह नई पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन की ओर से जिले में कुल छह पुलियों के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। धनराशि जारी होने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जनपद के कई मार्गों पर पुलिया या तो क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं या फिर अत्यधिक संकरी होने के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रही थीं। जनता की शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर लोक निर्माण विभाग ने इन क्षतिग्रस्त पुलियों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने विभाग के इन प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। स्वीकृत धनराशि के अनुसार जिले में कुल छह पुलियों का निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। इसके तहत लखावटी नहर पर लघु सेतु निर्माण के लिए सबसे बड़ी धनराशि 365.05 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। वहीं, डिबाई कर्णवास मार्ग पर पुलिया के निर्माण के लिए 158.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहासू सोमना मार्ग पर संकरी और क्षतिग्रस्त पुलिया को बदलने के लिए 122.61 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। स्याना-अनूपशहर कैनाल पटरी से कांचरोट संपर्क मार्ग पर संकरे और टूटी पुलिया के निर्माण के लिए 114.8 लाख रुपये व्यय होंगे। डिबाई से नगला भूड़ मार्ग से छोईया पर पुलिया और इसके संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 79.31 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जाहिदपुर संपर्क मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण 62.06 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें