फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कश्मीर, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक के लोगों से पांच लाख की ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। म्यूल अकाउंट से माध्यम से कश्मीर, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि प्रदेशों के लोगों से पांच लाख की ठगी करने के छह आरोपियों को जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनसीआरपी, प्रतिबिंब, समन्वय पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी साइबर क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि एनसीआरपी, प्रतिबिंब, समन्वय पोर्टल से जनपद पुलिस को कश्मीर, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि प्रदेशों से साइबर ठगी की शिकायत मिली थी। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए खुर्जा नगर पुलिस ने सद्दाम खान निवासी गांव लखावटी, रंजीत राघव निवासी बड़ा गांव थाना अरनिया, नरेश सोलंकी निवासी गांव इस्माईलपुर बुढ़ैना थाना खुर्जा नगर को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सद्दाम खान के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी की तीन शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें करीब 30,000 रुपयों की ठगी होना प्रकाश में आया है।
रंजीत के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी की पांच शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें करीब 1,50,500 रुपयों की ठगी होना प्रकाश में आया है।
नरेश सोलंकी के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें करीब 16,300 रुपयों की ठगी होना प्रकाश में आया है। आरोपी लोगों को बातों के जाल में फंसाकर साइबर ठगी करते थे। कोतवाली डिबाई पुलिस ने राजेश निवासी गांव नंगला पुठैरा थाना डिबाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 63,200 रुपयों की साइबर ठगी की थी। थाना पहासू पुलिस ने शिवम निवासी गांव करौरा थाना पहासू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है जिनमें कुल 196000 रुपयों की ठगी होना प्रकाश में आया।
विज्ञापन

कोतवाली गुलावठी पुलिस ने कृष्ण निवासी मोहल्ला श्योदत्त थाना गुलावठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें 44000 रुपयों की ठगी होना प्रकाश में आया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें