खुर्जा के जेएएस इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र । संवाद
खुर्जा। जेएएस इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक खेल पामिन सिनम व मेघालय के बाकुम शाला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. एनके शर्मा ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले छात्रों को खेल के बारे में जानकारी दी गई। मेघालय के एक पारंपरिक खेल बाकुन शाला की प्रतियोगिता कक्षा नौवीं के शिवम प्रथम, सिद्धार्थ शर्मा द्वितीय व दसवीं के अभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, अरुणाचल प्रदेश के खेल पामिन सिनम (कॉक फाइटिंग) में कक्षा नौवीं के मोरध्वज प्रथम, दसवीं बी के संकेत द्वितीय और दसवीं सी के अजय तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान खेल प्रशिक्षक के रूप में संध्या व आरती शर्मा मौजूद रहीं।