फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर सुरक्षा रहेगी सख्त, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी 25 गुरुद्वारों और 13 प्रमुख स्नान घाटों को सुरक्षा के लिहाज से विशेष सतर्कता जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। विशेष रूप से संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैयार रहने को कहा गया है। 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर निकलने वाली शोभायात्राओं और प्रभात फेरियों के लिए पुलिस ने पहले ही रूट चार्ट निर्धारित कर लिया है, जिससे कि सुरक्षा और यातायात में कोई बाधा न आए।
अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस का आईटी सेल और सोशल मीडिया सेल हाई अलर्ट पर है। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्नान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए छेड़खानी, चेन स्नैचिंग और जेबकतरी जैसी वारदातों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। वहीं, स्नान के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस को गहरे पानी के पास मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय आयोजकों और पीस कमेटियों के साथ बैठक कर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें