फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद: महिला सुरक्षाकर्मी ने कंपनी के एचआर मैनेजर-सुपरवाइजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग

Mon, 10 Aug 2026 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद

सार

पीड़िता ने एसपी अपराध को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबादऔद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की महिला सुरक्षा कर्मी ने एचआर मैनेजर व सुपरवाइजर पर नौकरी से निकलने का डर दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी अपराध को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह जोखाबाद स्थित एक कंपनी में महिला सुरक्षा कर्मी  के पद पर काम करती है। आरोप है कि कंपनी का एचआर और सुपरवाइजर पिछले दो महीनों से उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 

गत 6 जुलाई को सुबह आरोपियों ने नौकरी से निकलने का भय दिखाकर उसे कंपनी के गेट नंबर दो के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गत चार अगस्त की शाम को एचआर ने उसे एक होटल में आने के लिए दबाव बनाया और न आने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।  
विज्ञापन


प्रताड़ना और डर से परेशान होकर वह चार अगस्त से छुट्टी लेकर घर चली गई और उसकी नौकरी भी छूट गई। पीड़िता ने  निष्पक्ष जांच,मेडिकल परीक्षण कराने और कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देने की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि  मामले में जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें