फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से डीएम व एसएसपी ने की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों व कांवड़तियों पर पुष्प वर्षा करते डीएम व एसएसपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार। सावन शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शिवालयों, कांवड़ मार्गों व गंगा घाटों पर कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आसमान से फूलों की बारिश कराई गई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीके सिंह ने खुद हेलीकॉप्टर में सवार होकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

जैसे ही अनूपशहर व अहार के आसमान में हेलीकॉप्टर की गूंज सुनाई दी और ऊपर से पंखुड़ियां गिरनी शुरू हुईं तो गंगा घाटों पर उपस्थित हजारों कांवड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। पूरा घाट परिसर बोल बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़िये गंगाजल भरकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हुए खुशी से झूमते नजर आए। आसमान से पुष्प वर्षा के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अनूपशहर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घाटों पर मौजूद रहकर अपने हाथों से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए और उन्हें सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर, तहसीलदार प्रिया देवी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी और कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, दूसरी ओर गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वाद्वश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर भी हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ-साथ घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा भी लिया, ताकि कांवड़ियों को जल उठाने और रवाना होने में किसी तरह की असुविधा न हो।

हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों व कांवड़तियों पर पुष्प वर्षा करते डीएम व एसएसपी। स्रोत: विभाग

हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों व कांवड़तियों पर पुष्प वर्षा करते डीएम व एसएसपी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें