खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहास्थित अवैध निर्माणाधीन भवन को सील करते बीकेडीए के अधिकारी। स्रोत- ब
खुर्जा। मुंडाखेड़ा चौराहा के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य कराने पर बीकेडीए की ओर से भवन को सील किया गया। साथ ही भवन के बाहर नोटिस भी लगाया गया। इसी के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों से भी मानचित्र स्वीकृति के बाद ही निर्माण कराने की अपील की गई।
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण किया। जहां पर मुंडाखेड़ा चौराहा के पास हाजी अजीजो की ओर से एक हजार वर्ग मीटर जगह में निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर निर्माता से बीकेडीए की स्वीकृति मांगी गई तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था और अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। इसमें तुरंत निर्माण कार्य को रोककर मौके पर सील लगाई गई।
उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से जनपद में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है बिना मानचित्र स्वीकृत स्थान की खरीदारी या बिक्री नहीं करें। साथ ही निर्माण से पहले उक्त जगह की स्वीकृति अवश्य लें, जिसको आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर भी किया जा सकता है।