फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे के खतरे को देखते हुए जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोहरे का प्रकोप शुरू होने के साथ हादसे भी होने लगे हैं। इसको देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने सुबह व रात के समय कोहरा होने पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर मंद गति से चलने की अपील की है। कहा कि तेज रफ्तार में चलने पर हादसा की संभावना बनी रहने के साथ जान भी जा सकती है।
विज्ञापन


इन नियमों का करें पालन -



: जल्दबाजी न करें और अपने वाहन को मंद गति से चलाएं।



: वाहन को ओवरटेक सुरक्षित स्थान होने पर ही करें।

: कोहरे में फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाएं।

: कोहरा अधिक होने पर वाहन से दूरी बनाएं।



: कोहरे में बार-बार अपनी लेन न बदले।



: हेडलाइट को लो बीम पर रखें हाई बीम पर न रखें।

: वाहन खराब होने पर उसे मार्ग पर न खड़ा करें।

: खराब वाहन की पार्किंग और लाइट चालू रख सेफ्टी किट में से रिफ्लेक्टर ट्राईंगल रखें।



: मार्ग पर किसी कारण रुकने पर अपना वाहन सड़क से अलग हटाकर खड़ा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें