फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। अरनिया गांव के पास बुधवार शाम को अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी विकास शर्मा (27) पुत्र वीरेंद्र और अंकुर स्कूटी से जहांगीरपुर गए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह वापस खुर्जा आ रहे थे। अरनिया गांव के पास स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस काे घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें