फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

Tue, 29 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने पंडरावल गांव के पास स्कूटी को रौंद दिया। उस पर सवार अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर चालक बुलेरो मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो सीज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार शाम करीब 5.30 बजे अलीगढ़ क्षेत्र के अतरौली निवासी महेन्द्रपाल (50) पुत्र नौबत सिंह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। पंडरावल गांव के पास तीव्र गति से आ रहे बुलेरो ने महेन्द्र पाल की स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं महेंद्रपाल घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो घटनास्थल पर दौड़ पड़े। आनन-फानन में महेन्द्रपाल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर चालक बुलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें