भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने एक से कक्षा आठवीं तक स्कूलों का समय बदल दिया है। बृहस्पतिवार से स्कूल अब 7.30 बजे सुबह से खुलेंगे। यह आदेश बीएसए के पास भी पहुंच गया है और उन्होंने शिक्षण संस्थानों के संचालकों को पालन करने के निर्देश दिए हैं।
इस समय दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। इसलिए डीएम डॉ. रोशन जैकब ने कक्षा आठ तक के स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। बृहस्पतिवार से अब स्कूल 7.30 बजे से खुलकर दोपहर 12 बजे बंद होंगे।
जबकि, इससे पहले स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक था। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि डीएम के आदेश पर सभी शिक्षण संस्थानों के संचालकों और परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरों को अवगत करवाते हुए निर्देश जारी कर दिया गया है।