फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से हेड कांस्टेबल की मौत, एक गंभीर

Sat, 07 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
electricity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुताई के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा जिसके संपर्क में आकर स्टूल पर खड़े हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उनके अलावा एक मजदूर भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे डॉक्टरों ने मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव निवासी सुभाष सिंह (48) पुत्र चंद्रपाल सिंह हाथरस के थाना सादाबाद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन की छुट्टी पर अपने भीमपुर दौराहे स्थित मकान पर आए हुए थे। वहां पुताई चल रही थी। मजदूर पुताई का कार्य कर रहे थे।

इस दौरान लोहे के स्टूल पर चढ़े ही थे कि इनके मकान के ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार की विद्युत लाइन का तार टूटकर स्टूल पर गिर पड़ा । करेंट के संपर्क में आने से सुभाष सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि काम कर रहा मजदूर गेंदालाल झुलस गया।
विज्ञापन


उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में पत्नी व एक छोटा पुत्र है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें