फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दिया 13 टांकों के बावजूद भिड़ने का हौसला : सतीश

विज्ञापन
ग्रामीणों को ओलंपिक में अपनी फाइट के बारे में जानकारी देते बॉक्सर सतीश। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
पिता ने दिया 13 टांकों के बावजूद भिड़ने का हौसला : सतीश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। आंख और ठोड़ी पर चोट थी। 13 टांके लगे थे और ओलंपिक के सेमीफाइनल में मेडल के लिए उतरना था। डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी, लेकिन सुबह उठते ही पापा का वीडियो मेसेज मिला- बेटा रिंग में उतरना है नतीजा चाहे जो हो। बस मेसेज सुनते ही सारा दर्द दूर हो गया और मैं उज्बेकिस्तान के बॉक्सर के साथ मुकाबले के लिए रिंग में उतर गया।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक से लौटे बॉक्सर सतीश ने यह बातें अमर उजाला से साझा कीं। सतीश ने कहा ओलंपिक एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। उसके लिए क्वालीफाई करना ही मेरे लिए बड़ी बात है। मैंस सुपर हैवीवेट में ओलंपिक में देश की ओर से खेलने वाला पहला खिलाड़ी होना मेरे लिए गर्व की बात है। कुलदेवता लाला जयसिंह का आशीर्वाद साथ था ही। कोच और भाई भी लगातार साथ हौसला दे रहे थे। पापा के वीडियो मेसेज ने तो टॉनिक का काम किया। पापा बोल रहे थे बिना लड़े वापस नहीं आना। इसीलिए अच्छा खेल पाया और मेडल से चूकने के बाद भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी और उनके कोच ने खेल की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें