एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले के सर्राफा बाजार मंगलवार को 34वें दिन भी बंद रहे। अनूपशहर में काले कपड़े पहन सर्राफा कारोबारियों ने बाइक रैली निकाली। बुलंदशहर में कारोबारियों ने श्री मुकुट बिहारी मंदिर में बैठक कर आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।
अनूपशहर में बाइक रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए शिवचौक से अलीगढ़ बाईपास से होते हुए बुलंदशहर अड्डे से इमली बाजार पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का नेतृत्व सर्राफा यूनियन अध्यक्ष अनिल जैन ने किया। इस मौके पर इंद्रमोहन शर्मा, विनोद रस्तोगी, श्याम रस्तौगी, मनोज जिंदल, प्रवीन, अनिल गोयल, पवन गोयल, योगेश,राजकुमार मुन्ना, गोविंद वार्ष्णेय, ब्रजेश गोयल, ललित आदि रहे।
वहीं बुलंदशहर में व्यापारी नेता प्रताप सिंह वर्मा ने सोमवार के बाजार बंद को सफल करार दिया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। अजय गौड़ ने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द नहीं चेती तो उसे यूपी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
बैठक में राकेश वर्मा, अरुण वर्मा, रमेश चंद, अनिल वर्मा, अजय वर्मा, मुकेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, सारवन, धीरज वर्मा, डॉ. कमल किशोर भारद्वाज, अशोक वर्मा, नवीन अग्रवाल और विमल वर्मा आदि शामिल रहे।
डिबाई में भी कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। सर्राफा एवं स्वर्णकार एकता संघ के पदाधिकारी कमल वर्मा व विपुल माहेश्वरी ने कहा कि सरकार तत्काल हमारी मांगे माने। इस मौके पर टीटू सर्राफ, नितिन सागर, सुनील वर्मा, बंटी सर्राफ, धर्मेंद्र वार्ष्णेय रहे।