फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड: परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से साल 2025 में होने वाली प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा के लिए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं। 27 फरवरी से दो केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में जिले के 13 संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें सनातन धर्म माध्यमिक विद्यालय खुर्जा, मनीषी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खुर्जा, गंगा सागर ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय खुर्जा और एनआर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खुर्जा, सावेद संस्कृत महाविद्यालय नरबर नरौरा, लक्ष्मणदास यजुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय खुर्जा, भिक्षानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बुलंदशहर व देववाणी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय पहासू आदि शामिल हैं।
परीक्षा के लिए महादेवी अयोध्यानाथ कन्या इंटर कॉलेज खुर्जा और श्री भागरथी वेदांत इंटर कॉलेज नरौरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा में 419 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें