फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में समूह सखियों का प्रदर्शन: मानदेय बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग, स्मार्टफोन-बीमा भी मांगा

Thu, 24 Sep 2026 01:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, स्मार्टफोन और सुरक्षा बीमा की सुविधा देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
समूह सखियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय देने के साथ स्मार्टफोन और सुरक्षा बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन




प्रदर्शन में शामिल समूह सखी रजनी, मिथलेश, नीलू और चंचल ने बताया कि वर्तमान में उन्हें महज दो हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि काम की जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा स्मार्टफोन और सुरक्षा बीमा समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वह शासन स्तर की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। साथ ही उनके कई तरह के अन्य कार्य भी लिए जाते हैं। इसलिए उन्होंने यह माग उठाई हैं।
विज्ञापन


समूह सखियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में समूह सखी बृजेश, पूनम, लक्ष्मी, वर्षा, शशीबाला, मीना, बबली, चंचल, उमेश, शोभा, प्रवेश और देवेंद्र आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें