फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सलीम ने दो लाख की सुपारी देकर कराई यामीन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। प्रॉपर्टी डीलर यामीन की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। बेटी के ससुरालीजनों का पक्ष लेने से खफा सलीम ने दो लाख की सुपारी देकर हत्या कराई है। पुलिस ने हत्या में शामिल शूटर के सहयोगी जेवर क्षेत्र के कस्बा कम्बूवान निवासी शाकिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

25 अगस्त की सुबह साइकिल से घूमने निकले प्रॉपर्टी डीलर यामीन की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद परिजनों ने जेवर निवासी सलीम व दो अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि 27 अगस्त की रात पुलिस गुलावठी अंडर पास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार गुजरा, उसकी बाइक और हत्या में प्रयुक्त बाइक एक जैसी होने का पुलिस को संदेह हुआ।रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। टीम ने पीछाकर कावरा गांव जाने वाली रोड पर उसे घेर लिया।
आरोपी ने खुद को घिरता देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान एक गोली शाकिर के पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम शाकिर निवासी कम्बूवान कस्बा जेवर बताया। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी शाकिर के खिलाफ गौतमबुद्धनगर में तीन और बुलंदशहर जिले में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन




सलीम की बेटी के ससुरालीजनों का पक्ष ले रहे थे यामीन

सलीम की बेटी की शादी में यामीन ने बिचौलिये का काम किया था। शादी के कुछ दिनों बाद की बेटी का ससुरालवालों से विवाद शुरू हो गया। इस पर यामीन ने लड़के पक्ष का साथ दिया। यामीन और सलीम के बीच बिजनेस से संबंधित पुराना विवाद भी चल रहा था। इस वजह से यामीन से सलीम खफा था। उसे राह से हटाने के लिए अपने एक रिश्तेदार को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी।



सलीम और शूटर पुलिस की पकड़ से दूर

यामीन हत्याकांड की साजिश रचकर रिश्तेदार को सुपारी देने वाले सलीम और मुख्य शूटर को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ के मुताबिक पुलिस की ओर से पांच टीमें अभी भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। हालांकि पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त तथ्य मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें