फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्रा से दलितों को साधेगी कांग्रेस

Fri, 11 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राहुल संदेश यात्रा के बाद अब कांग्रेस दलित यात्रा के बहाने दलितों को साधेगी। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली पार्टी की बैठक में घोषणा कर दी जाएगी। ये बातें खुर्जा में संदेश यात्रा के संपन्न होने पर पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कही।

जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने बताया कि जिले में 25 दिन तक चली संदेश यात्रा सफल रही। छोटी-बड़ी 180 सभाओं के दौरान 1 लाख लोगों से संपर्क साधा गया। संदेश यात्रा ने मजदूरों और किसानों को जोड़ने का काम किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब पार्टी दलित यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन


जिससे दलितों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के अंतर्गत शुरू होने वाली दलित यात्रा के तहत एक दिन में दो से तीन गांवों का दौरा किया जाएगा। दलित यात्रा के लिए शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली पार्टी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।  प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।
विज्ञापन


पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस दौरान मुनीर अकबर, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा, पीसीसी सदस्य सुशील चौधरी, कैफी फैसल, पद्मा कुलश्रेष्ठ, सच्चिदानंद गौड, कृष्ण कुमार वर्मा, राहुल गोविल, इरशाद मौजूद  रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें