फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

खानपुर। नगर के मोहल्ला थाना वार्ड निवासी किशोर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने नगर स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंच कर हंगामा-प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप के गलत इलाज से उनके पुत्र की हालत बिगड़ी और मेरठ में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के पास कोई डिग्री नहीं है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
मोहल्ला थाना वार्ड निवासी फरदीन करीब दो सप्ताह से बीमार चल रहा था। परिजन उसे नगर स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। जहां आरोपी झोलाछाप ने उसका उपचार किया लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया था। उसका मेरठ में उपचार चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को फरदीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजन अन्य लोगों के साथ एकत्र होकर शुक्रवार सुबह आरोपी झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचे और उस पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा व प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी के पास कोई डिग्री नहीं है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में अपंजीकृत चिकित्सकों खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. पीयूष त्रिपाठी, सीएचसी प्रभारी, ऊंचागांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें