फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 करोड़ रुपये से रोशन होगा जहांगीराबाद

Tue, 14 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में संपर्क मार्गों और बाईपास पर बीडीए 120 करोड़ से एलईडी हाईमास्क लाइटें लगवाएगा। लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से जहांगीराबाद में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से एलईडी हाईमास्क लाइटें लगवाई जाएंगी। यह लाइटें जहांगीराबाद को जोड़ रहे सभी संपर्क मार्गों और बाईपास पर लगवाई जाएगी।

अनूपशहर अड्डे से अहार बाईपास होते हुए सरकारी अस्पताल तक लाइटें लगेंगी। इसके अलावा अहार बाईपास से ऊंचागांव अड्डा होते हुए औरंगाबाद रोड तक भी लाइटें लगाई जाएंगी। बुलंदशहर बस अड्डे से बालाजी मंदिर रोड और शिकारपुर अड्डे तक हाईमास्क एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन


बुलंदशहर विकास प्राधिकरण अगले सप्ताह से लाइटों को लगवाने का काम शुरू कर देगा। बीडीए के जनसूचना अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं।

85 लाख से जगमगाएगी पॉटरी नगरी
85 लाख रुपये की लागत से पॉटरी नगरी रोशन हो जाएगी। सोलर लाइटों से पूरे को जगमग करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद रखरखाव के लिए खुर्जा विकास प्राधिकरण (केडीए) इसे नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

पॉटरी नगरी को कायाकल्प करने के लिए खुर्जा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने कदम बढ़ा दिए है। केडीए सचिव इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में प्रकाश व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए 85 लाख रुपये की लागत से पूरे शहर को लाइटों से जगमग किया जाएगा। खास बात है कि कई स्थानों पर सोलर लाइटे भी लगाई जाएगी।

शासन से बजट को स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया। सचिव ने बताया कि काम पूरे करने के बाद पालिका को इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। रखरखाव की जिम्मेदारी नगरपालिका करेगी।

टीपीनगर में और 50 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा
 बीडीए की ओर से विकसित की गई ट्रांसपोर्ट कॉलोनी का विकास अब रफ्तार पकड़ेगा। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका खारिज होने के बाद बीडीए अगले माह से ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी में फिर से विकास कार्य शुरू कराएगा।

बता दें कि किसानों की ओर से भूमि अधिग्रहण के खिलाफ दाखिल की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी को खारिज कर दिया। कोर्ट के आदेश बीडीए को मिल चुके हैं। अब नेशनल हाईवे किनारे करीब 100 एकड़ से अधिक भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी का विकास रफ्तार पकड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित होने के चलते करीब तीन साल से कोई विकास कार्य नहीं हो सका था। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी को विकसित करने के लिए अब तक 90 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। बीडीए एक्सईएन मणिकांत गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने किसानों की याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश मिल चुके हैं। करीब 90 करोड़ रुपये पहले ही कॉलोनी विकसित करने के लिए खर्च किए जा चुके हैं। करीब 50 करोड़ रुपये अभी और खर्च किए जाएंगे। अगले माह से विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें