बीती रात जब कांग्रेस नेता इशांक शर्मा के घर में उनकी मां सरोज शर्मा और कामवाली मौजूद थीं, तभी हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने दोनों महिलाओं को आतंकित कर उन्हें बंधक बना लिया।
इसके बाद, बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने अलमारियों से चार लाख रुपये से अधिक नकद और लाखों रुपये के गहने लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस बड़ी डकैती ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना का विस्तृत ब्योरा लिया और मौके का मुआयना किया।
पुलिस ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।