फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लंबे रूट के लिए रोडवेज बस सेवा कल से होगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लंबे रूट के लिए रोडवेज बस सेवा कल से बहाल हो जाएगी। मुड़िया मेला, कांवड़ यात्रा व रूट डायवर्जन के कारण करीब 12 दिन से लंबे रूटों पर बसों का संचालन कम हो गया था। अब बसों के वापस आ जाने व रूट डायवर्जन हटने पर शनिवार से सभी लंबे रूटों पर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो पर उप्र परिवहन निगम और अनुबंध की करीब 100 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। इनमें लखनऊ, अजमेर, हल्द्वानी, आगरा, देहरादून, अजमेर, फिरोजाबाद, बबराला समेत अन्य जनपद और राज्यों के लिए 15 से अधिक बसों का प्रतिदिन संचालन किया जाता है। 12 दिन पूर्व मुड़िया मेले में डिपो से 35 बसें रवाना हुई तो इसके कुछ दिनों बाद कांवड़ मेला शुरू हो जाने पर हरिद्वार के लिए बसों का संचालन किया गया।
इस दौरान जगह-जगह रूट डायवर्जन होने पर लंबे रूट पर रोडवेज बसों का संचालन कम हो गया। अब बसों के आने व रूट डायवर्जन हटने पर सभी रूटों पर बसों का संचालन बहाल दिया है। एआरएम परमानंद ने बताया कि हरिद्वार गई सभी बसें रोडवेज अड्डे पर आ गई हैं। रूट डायवर्जन भी शुक्रवार से हट जाएंगे। शनिवार से बसें निर्धारित रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें