फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी रोड पर जाम, रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन

Sun, 03 Jan 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जाम लगना अब कोई नई बात नहीं रह गई। रविवार को भी जाम से जूझे शहर में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट वाहनों को निकाल दिया।
विज्ञापन


रविवार  दोपहर करीब 12 बजे काली नदी रोड बूरा बाजार, डिप्टी गंज समेत कई मार्गों पर जाम लग गया। जाम को बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने स्याना अड्डा से बाईपास के लिए रूट डायवर्ट रखा।

इसी मार्ग से डिबाई, स्याना और जहांगीराबाद आदि से आने वाले वाहनों को शहर के भीतर भेजा गया। रूट डायवर्ट करने से शहर के अंदरूनी भाग में जाम से निजात मिली। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में आए दिन जाम लगता रहता है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। जाम का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी है। ई-रिक्शा का अव्यवस्थित संचालन ही जाम का कारण बनता है।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी कुलवीर राणा ने बताया कि ई-रिक्शों के गलत संचालन के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। कोशिश की जाती है कि मुख्य मार्गों पर कम से कम ई-रिक्शा चलें। प्रभावित इलाके में और एहतियात बरती जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें