फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

560 मीटरों ने खोला करोड़ों का राज

Sun, 03 Jan 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये की स्टोर रीडिंग के मीटर जलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये की स्टोर रीडिंग के सैकड़ों मीटरों को जला और नो डिस्पले दर्शा दिया गया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन टेस्ट से स्पष्टीकरण मांग लिया है, जबकि जेई-जेएमटी के खिलाफ रिपोर्ट तलब की है। खानपुर में करीब 10 लाख रुपये की रीडिंग स्टोर मीटरों को आग के हवाले करने के मामले में अधीक्षण अभियंता ने जांच के निर्देश दिए थे।

छुट्टी के दिन भी चेक हुए मीटर
रीडिंग स्टोर मीटरों में हुए फर्जीवाड़े की जांच की आंच कई अफसरों तक पहुंच सकती है। रविवार को अवकाश होने के बाद लैब को खोलकर मीटरों को चैक किया गया। बड़ी संख्या में लैब में मीटर चैक किए गए। बताया जा रहा है कि कई मीटर ऐसे मिले, जिनमें बड़ी संख्या में रीडिंग स्टोर पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मीटरों को चैक किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे मीटर चिह्नित हुए हैं, जिनमें काफी अधिक रीडिंग स्टोर पकड़ी गई हैं। एसई को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
शिव कुमार, एई मीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें