फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: जहांगीराबाद में सड़क हादसा, दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में युवक की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

Fri, 07 Nov 2025 02:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद रोड पर ग्राम भोपुर करेथा मंदिर के समीप गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद रोड पर ग्राम भोपुर करेथा मंदिर के समीप गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क किनारे से हटाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने अलीगढ़ निवासी अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश (उम्र 23 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक अनुज पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम भोपुर (उम्र करीब 28 वर्ष) को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगे।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़ निवासी अभिषेक जिसकी मौत हुई है वह कॉलेज से पढ़कर लौट रहा था। जबकि एक 28 वर्षीय घायल युवक इलाज के लिए भेज दिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें