फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिक्शा चालक का शव, परिजनों में पसरा मातम,जानें मौत की वजह

Thu, 05 Nov 2026 03:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

खुर्जा जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बीकेडीए कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में चालक की मौत के कारण अधिक शराब का सेवन और पुरानी बीमारी सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बीकेडीए कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में चालक की मौत के कारण अधिक शराब का सेवन और पुरानी बीमारी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि जीटी रोड पर कालिंदी कुंज कॉलोनी के बाहर एक मृतक पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर गए और जांच पड़ताल की। जांच में मृतक की शिनाख्त सुरेश (55) निवासी देवी मंदिर कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक का शव देख परिजन बिलख उठे। भाई अजय ने बताया कि सुरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सुरेश को पहले से कुछ बीमारी थी, जिनका उपचार चल रहा था। वहीं, थान प्रभारी ने बताया कि प्रथमा दृष्टया अधिक शराब पीने और बीमारी के कारण मौत होना सामने आ रहा है। इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम जांच कराई जा रही है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें