नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईड्रिल कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रधानाध्यापक को स्कूटी सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, राधा नगर द्वितीय निवासी महेंद्र सिंह (70) पुत्र तारीफ सिंह मध्य प्रदेश के इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद से रिटायर्ड हुए थे। कुछ सालों से हाईड्रिल कॉलोनी के पास परिवार सहित रह रहे थे। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार तीन युवकों उन्हें टक्कर मारी है। राहगीरों ने परिजनों को सूचित किया।