बुलंदशहर में करीब 3000 कुंतल राशन की कालाबाजारी के मामले में जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार व भाजयुमो जिला अध्यक्ष के पिता समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुलंदशहर में करीब 3000 कुंतल राशन की कालाबाजारी के मामले में जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार व भाजयुमो जिला अध्यक्ष के पिता समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर परिवहन ठेकेदार, मंडी इंस्पेक्टर, एफसीआई में कार्यरत लेबर ठेकेदार, एक प्राइवेट कर्मचारी और राशन माफिया वकील खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि एफसीआई से राशन डीलर तक माल पहुंचाने के दौरान करीब 3000 क्विंटल राशन को बाजार में बेच दिया गया था। मामले में जब अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो माफिया ने निजी स्तर पर राशन खरीद कर राशन डीलरों को सप्लाई दी। अमर उजाला की खबर के आधार पर डीएम सीपी सिंह ने मामले में एडीएम प्रशासन डॉक्टर प्रशांत कुमार, डीएसओ समेत 11 अधिकारियों की टीम का गठन किया था।