फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कालाबाजारी को लेकर गैस गोदाम मालिक व प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। गैस की कालाबाजारी को लेकर गैस गोदाम मालिक व प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के शाहपुर कला गांव में बुधवार को पूर्ति निरीक्षक ने एक गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा था। यहां पर सौ भरे हुए सिलिंडरों की गड़बड़ी सामने आई थी। पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने कालाबजारी के आरोप में एजेंसी की मालिक रेनू बाला और प्रबंधक सरवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि बुधवार वह शाहपुर कला गांव में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर निरीक्षण किया था। इसमें उनके साथ लिपिक अंकित बंसल भी थे। मौके पर गोदाम खुला और एजेंसी के प्रबंधक सरवन कुमार मिले थे। इसमें प्रबंधक की ओर से दस्तावेज की मांग की गई थी। दस्तावेजों के आधार पर बुधवार तक के स्टॉक में 275 खाली और 337 भरे होने चाहिए थे, लेकिन भौतिक सत्यापन को लेकर जांच की गई। इसमें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर में 184 खाली व 366 भरे मिले।
19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर में 50 खाली, पांच किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर में 35 खाली, पांच किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर में 51 खाली मिले थे। इसी प्रकार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर में 91 भरे सिलिंडर कम मिले और 29 खाली अधिक मिले थे। 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर में दो खाली कम मिले थे।
विज्ञापन


इसके अलावा पांच किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर में चार कम और दस किलोग्राम वाले सिलिंडर में एक कम मिले थे। निरीक्षण के दौरान टूटी हुई सील की पैकिंग, गैस रिफीलिंग में प्रयोग लाए जाने वाला एक बांसुरी, सिलिंडर सीलिंग के 300 ढक्कन और एक कट्टे में लगभग 400 गैस पास बुक मिली थी। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गैस सिलिंडरों की संख्या में गड़बड़ी मिलने पर प्रबंधक से पूछताछ की गई थी और मौके पर गैस एजेंसी को सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें