फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिबाई में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी विवाहिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी विजेंद्र सिंह का पुत्र अंकुश शुक्रवार दोपहर अपनी मां रजनी देवी (45) और विवाहिता बहन भद्रेश (22) के साथ बाइक पर सवार होकर डिबाई बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। कर्णवास मार्ग स्थित रहमापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे मिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर की टक्कर से रजनी देवी और भद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहे अंकुश को भी चोट पहुंची। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रजनी देवी को मृत घोषित कर दिया। भद्रेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बुलंदशहर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें