फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से गंगा पुल पर मरम्मत शुरू, संभल-मुरादाबाद जाने वाले वाहनों का रास्ता बदला

विज्ञापन
अनूपशहर स्थित गंगापुल जिसपर आज से शुरू होगा निर्माण कार्य, बंद रहेगा पुल
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर। क्षेत्र के महत्वपूर्ण यातायात मार्ग मुरादाबाद-गंवा-बुलंदशहर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अनूपशहर में गंगा नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को सुधारने के लिए बुधवार, 8 अप्रैल 2026 की सुबह से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के समन्वय से शुरू हो रहे इस कार्य के चलते इस मार्ग पर अगले करीब 15 दिनों तक यातायात पूरी तरह डाइवर्ट रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रूट चार्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक आदेश के अनुसार, पुल पर मरम्मत का कार्य बुधवार सुबह 7 बजे से विधिवत शुरू हो जाएगा। जब तक मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक राज्य मार्ग संख्या-148 अनूपशहर-डिबाई पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सीओ यातायात ने निर्देश जारी किए हैं कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, जिससे कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, हल्के और भारी वाहनों के लिए प्लान तैयार किया गया है। बुलंदशहर से संभल की ओर जाने वाले वाहन बुलंदशहर या अनूपशहर से संभल की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें बुलंदशहर अड्डा-अलीगढ़ अड्डा से भीमपुर दौराहा थाना डिबाई की ओर भेजा जाएगा। वहां से ये वाहन नरौरा होते हुए अपने गंतव्य संभल की ओर जा सकेंगे। वहीं, संभल से अनूपशहर/बुलंदशहर आने वाले वाहन नरौरा से डिबाई की ओर आएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद भीमपुर दौराहा से होते हुए अलीगढ़ अड्डा और फिर बुलंदशहर अड्डा, अनूपशहर में प्रवेश कर सकेंगे। प्रभारी निरीक्षक यातायात को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि डायवर्जन ड्यूटी के लिए प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त यातायात कर्मी उपलब्ध कराए जाएं। डायवर्जन प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं जिससे कि रात के समय वाहन चालकों को भ्रम की स्थिति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें