फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार के ऊपर पलटा गन्ने का ओवरलोड ट्रक, दो घायल

विज्ञापन
खुर्जा के झमका फ्लाईओवर के निकट हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। पहासू मार्ग पर मंगलवार दोपहर को सामने से आ रही कार को बचाने के चलते गन्ने का ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक दाईं ओर कार के ऊपर ही पलट गया। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए और दो मामूली रूप से चोटिल हुए, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

छतारी क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी गौरव ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह अपनी ईको कार से खुर्जा की ओर आ रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त राजकुमार, बंटी व मुखिया भी थे। जब वह झमका गांव के निकट पहुंचे तो सामने से गन्ने का ओवरलोड ट्रक आ रहा था। पूरी सड़क पर केवल ट्रक चल रहा था।
जब उन्होंने का कार डिप्पर देकर सड़क पर जगह मांगी तो ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक में ओवरलोड होने के कारण वह उनकी कार के ऊपर ही पलट गया। हादसे में उनकी कार पूरी तरह से दब गई। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो अन्य राहगीर वहां आ गए, जिन्होंने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसमें पिछली सीट पर बैठे मुखिया व राजकुमार घायल हो गए, जिनको राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गौरव व बंटी मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गन्ने को सीधा कराया और वहां से हटवाया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को भी सड़क किनारे किया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें