फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: गंगा में घटने लगा जल स्तर

Tue, 05 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
गंगा 83 सेमी नीचे बही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नरौरा गंगा बैराज पर मंगलवार को गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी की माप के हिसाब से जलस्तर में और भी कमी आएगी। जलस्तर घटने से गंगा किनारे बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के तारबाबू देवेश कुमार ने बताया मंगलवार की सांय बैराज पर कुल पानी की आवक 42 हजार 354 क्यूसेक प्रति सेकेंड थी, जबकि बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 34,851 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की गई। इतनी निकासी अभी भी जारी है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7503 क्यूेसक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को हरिद्वार एवं बिजनौर गंगा बैराज से छोड़ी गई जलराशि के हिसाब से गंगा में जल स्तर के गिरावट के संकेत दिए गए हैं।

बता दें कि शनिवार को नरोरा बैराज पर गंगा का जल स्तर 13,258 क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज किया गया रविवार को जो बढ़कर 61 हजार क्यूसेक हो गया था। सोमवार को 82 हजार हेक्टेयर पर पहुंचने के बाद पानी का स्तर गिरने लगा है।
विज्ञापन

...
डीएम ने दिए अभी सतर्क रहने के आदेश
गंगा का जल स्तर भले ही गिरने लगा हो मगर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गंगा के जलस्तर को लेकर प्रशासनिक अफसरों को कड़ी हिदायत दी है। डीएम ने अफसरों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि प्रभावित इलाकों में बाढ़ चौकियां बनी हुई हैं।
...
गंगा का जल स्तर गिरने लगा है। जलस्तर 82 हजार से घटकर 42 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड रह गया है। भविष्य में जलस्तर और भी कम होगा। - देवेश कुमार सिंचाई विभाग के तारबाबू


एडीएम ने बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा
अनूपशहर। पहाड़ों पर हुई बारिश व बादल फटने से गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने मंगलवार को दौरा कर आपदा राहत इंतजाम का जायजा लिया। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि दो दिन में गंगा के जलस्तर में करीब दो फुट की कमी दर्ज की गई है । तहसीलदार रतन वर्मा ने बताया कि अनूपशहर नगरपालिका तथा अहार में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। एडीएम ब्रजेश कुमार ने मस्तरामघाट व बबस्टरगंज घाटों पर पहुंचकर गंगा के जलस्तर का जायजा लिया। एडीएम ने तहसील अधिकारियों को बाढ़ के हालातों पर कड़ी नजर बनाये रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें