लाखों रुपये का टर्नओवर कर रही फर्मों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभागीय अफसरों की जांच में ये सभी फर्म अपंजीकृत निकली, जबकि इन फर्मों द्वारा हर साल लाखों रुपये की खरीदबिक्री की जा रही थी। सभी फर्मों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर और खुर्जा की सात बड़ी फर्मों की जांच की गई। इन फर्मों द्वारा सालाना करीब 40 से 50 लाख रुपये की खरीद-बिक्री की जा रही थी। जब फर्मों का पंजीयन चेक किया गया तो यह अपंजीकृत निकलीं।
इन फर्म संचालकों द्वारा टैक्स चोरी करना भी पाया गया। सभी फर्म संचालकों को वाणिज्य कर विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले में ऐसी सैकड़ों फर्म हैं, जो लाखों रुपये की खरीद-बिक्री करने के बावजूद पंजीकृत नहीं है।
नगर क्षेत्र और खुर्जा की सात फर्मों की जांच की गई। जांच में सभी फर्म लाखों का टर्नओवर करती पाई गईं, लेकिन किसी का भी पंजीयन विभाग में नहीं मिला है। सभी फर्म संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर, वाणिज्य कर