फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी पर शिकंजा, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी पर शिकंजा, होगी एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में राशन की दुकानों पर चालू फरवरी में वितरित होने वाला राशन पहुंच गया है। इसका वितरण भी जल्द शुरू होने वाला है। इस बार राशन की कालाबाजारी पर अफसरों ने शिकंजा कसते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक भी ऐसा मामला सामने आया तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। विभाग ने यह निर्णय राशन वितरण को पारदर्शी बनाने की दिशा में लिया है।
विज्ञापन

जनपद में फूड सिक्योरिटी योजना के तहत 1426 दुकानों से छह लाख पात्र परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है। इस बार राशन में शामिल गेहूं व चावल के अलावा मक्का को भी शामिल किया गया है। जब से यह योजना शुरू हुई है तब से ही जनपद में राशन की कालाबाजारी के मामले सामने आते रहे हैं। इस पर विभाग से लेकर शासन तक सख्ती बरती गई और संबंधित कोटेदारों पर कार्रवाई भी की गई। बावजूद इसके राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनवरी में भी जनपद में करीब पांच मामले राशन की कालाबाजारी के सामने आए थे। इसे विभागीय अफसरों ने गंभीरता से लिया है और राशन वितरण को पारदर्शी बनाने की दिशा में कड़ा कदम उठाया है। अफसराें का दावा है कि इस बार राशन पर अफसरों की पैनी निगाह है और किसी भी कीमत पर इस बार राशन की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी। यदि इस तरह का कोई भी मामला आया तो संबंधित कोटेदार पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि राशन की दुकान से वितरित होने वाले राशन पर पात्र राशन कार्ड धारकों का हक है। राशन के वितरण के लिए पारदर्शिता बरती जा रही है। इस बार जनपद में राशन की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। यदि एक भी इस तरह का मामला सामने आया तो संबंधित कोटेदार पर एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें