फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में राशन की चार दुकानें हुईं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में राशन की चार दुकानें हुईं निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में चार राशन की दुकान निरस्त हो गई हैं। दो दुकानों पर राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है, जबकि दो कोटेदारों ने स्वयं इस्तीफा दे दिया है। विभाग अब इन दुकानों को अलाट करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 1426 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों से करीब छह लाख राशनकार्ड धारक परिवार जुड़े हुए हैं। इन परिवारों को प्रत्येक माह फूड सिक्योरिटी योजना के तहत राशन का वितरण किया जाता है। समय-समय पर प्रशासन और विभाग को दुकानों पर कम राशन देने आदि की शिकायत भी मिलती रहती है। इन शिकायतों पर समय-समय पर कार्रवाई भी होती रहती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस समय चार दुकानें कैंसिल चल रही हैं। अफसरों के अनुसार, डिबाई क्षेत्र के गांव महाराजपुर कड़कोड़ा और सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भौखेड़ा में राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदारों पर राशन कार्ड धारकाें ने कम राशन वितरण आदि की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर जब दोनों दुकानों की जांच की गई तो वहां पर अनियमितताएं पाई गईं। राशनकार्ड धारकों से पूछताछ पर हुई शिकायत भी सही पाई गई। इस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को कैंसल कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली और नौबतपुर में संचालित राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदारों ने स्वयं इस्तीफा देकर दुकान न चलाने की बात कही है। इन दोनों कोटेदारों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जिसके चलते यह दुकान भी निरस्त हो गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जनपद में जो चार राशन की दुकानें निरस्त हुई हैं। अब उन्हें अलाट करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विभागीय नियम के अनुसार उक्त चारों दुकानों को अलाट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें