फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया और बहुमंजिला इमारत वाले ले रहे सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया और बहुमंजिला इमारत वाले ले रहे सरकारी राशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर जनपद में राशन कार्ड धारकों का सत्यापन चल रहा है। सत्यापन में खुलासा हुआ है कि जनपद में 700 अपात्र राशनकार्ड धारक गरीबों का राशन ले रहे हैं। इसमें 421 अंत्योदय और 379 फूड सिक्योरिटी योजना से संबंधित हैं। अभी सत्यापन जारी है और ऐसे अपात्र राशनकार्ड धारक और भी सामने आ सकते हैं।
जनपद में छह लाख राशन कार्ड धारक परिवार केंद्र सरकार की फूड सिक्योरिटी योजना से संबंधित हैं। इसके अलावा 26,402 परिवार अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इन सभी को प्रत्येक माह प्रति सदस्य को पांच किलो राशन दिया जाता है। इसमें दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं शामिल होता है। चावल तीन रुपये और गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। जबकि अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल देने का प्रावधान है। इसके अलावा इस समय इन सभी राशन कार्ड धारकों को प्रति माह अलग से निशुल्क राशन का भी वितरण किया जा रहा है। गत दिनों शासन ने अंत्योदय सहित सभी राशनकार्ड धारकों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलने पर जब आपूर्ति विभाग ने सत्यापन शुरू करवाया तो 421 अंत्योदय राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। इसी तरह 379 अपात्र दूसरे राशन कार्ड धारक शामिल हैं। बताया गया कि सत्यापन में जो 700 अपात्र राशन कार्ड धारक मिले हैं। वह योजना के पात्र नहीं हैं। यह सभी सस्ता राशन प्राप्त करने की सरकार की ओर से जारी की गई शर्तों को भी पूरा नहीं कर रहे हैं। यह सभी परिवार आर्थिक रूप से संपन्न पाए गए हैं। इनके पास दो से लेकर चार पहिया वाहन हैं। इनके पास बहुमंजिला इमारत होने के साथ अच्छी खासी खेती भी है। यह सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। अफसरों ने बताया कि जनपद में राशन कार्ड धारकाें का सत्यापन जारी है। इस दौरान और भी ऐसे अपात्र राशन कार्ड धारक सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

अपात्रों की जगह पात्रों के बनेंगे राशन कार्ड
जनपद में सत्यापन के दौरान जो 700 अपात्र राशन कार्ड धारक पाए गए हैं। उनके राशन कार्ड कैंसल करते हुए उनके स्थान पर पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए आपूर्ति विभाग की ओर से तैयारी भी शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सबसे पहले उन पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए विभाग में आवेदन कर रखा है। साथ ही अन्य पात्र परिवारों के भी राशन कार्ड आवेदन मिलने पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से मिले आदेश के बाद जनपद में फूड सिक्योरिटी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के सत्यापन का काम जारी है। अभी तक हुए सत्यापन में जनपद में ऐसे 700 अपात्र परिवार मिले हैं, जो राशन प्राप्त कर रहे थे। इनमें 421 अंत्योदय और 379 परिवार फूड सिक्योरिटी योजना से संबंधित हैं। इनके स्थान पर पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनाकर राशन देने का लाभ दिया जाएगा। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें