फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ सर्किल ऑफिस के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ सर्किल ऑफिस के बाहर धरना
विज्ञापन

बुलंदशहर। निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन एक घंटा धरना प्रदर्शन जारी है। पूरे प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को हाईडिल कॉलोनी स्थित सर्किल ऑफिस में चल रहे धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि निजीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि आंदोलन की धार को तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जूनियर इंजीनियर संगठन के पश्चिमांचल शाखा के प्रचार सचिव और बुलंदशहर के क्षेत्रीय सचिव शैलेंद्र शर्मा ने की एवं संचालन बलबीर सिंह ने किया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शैलेंद्र शर्मा ने कहा की आगरा एवं गौतमबुद्धनगर का निजीकरण बहुत पहले किया गया था। अब वहां के उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर विकास शर्मा, संजीव कुमार, जयप्रकाश, सुरेश चंद, अश्वनी, राजकुमार, सहदेव, अरुण कुमार, राजू सक्सेना, रमाशंकर, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें