फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादी का झांसा देकर छह साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। क्षेत्र निवासी महिला को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसएसपी को शिकायत देकर गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उनका पति से तलाक हो चुका है। करीब सात साल पहले आरोपी से उनकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद ही दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। करीब छह साल से आरोपी उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उन्हें और उनके बच्चों को बुरी तरह पीटता है। आरोप है कि आरोपी घर से फरार है। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें