फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुष्कर्म पीड़िता को कोल्डड्रिंक में पिलाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता युवती को आरोपी के भाई ने कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। उसे कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से जहांगीराबाद निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तीन माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 20 अगस्त को आरोपी का भाई उसे कस्बा अमरगढ़ में मिला। उसने कहा कि वह अपने भाई से उसकी शादी कोर्ट में कराएगा और उसे अपने घर ले गया।
आरोप है कि जब वह उसके घर पहुंची तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसे जबरन कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और पुलिस को सूचना दी कि युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब पीड़िता की शिकायत पर जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी रोबिन और रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता का धारा 123 व 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें