फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवती से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा और 16 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। साथ ही पीड़िता को 10 हजार रुपये आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छतारी के एक गांव निवासी पीड़ित ने 12 अक्तूबर 2020 को पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी नौ अक्तूबर को घेर पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवती की तलाश की। 20 अक्तूबर को उनकी बेटी वापस आ गई थी। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि गांव निवासी आरोपी नौ अक्तूबर को उसे अगवा कर जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे पंजाब के एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर फिर दुष्कर्म किया। अब अपर सत्र न्यायाधीश हरिकेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा और 16 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें