फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर से गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी को दो दिन बाद थाने से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर से गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी को दो दिन बाद थाने से छोड़ा
विज्ञापन

छतारी/बुलंदशहर। एसएसपी कार्यालय से गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी को छतारी पुलिस ने दो दिन तक हवालात में रखने के बाद शुक्रवार देर रात छोड़ दिया। पीड़ित परिजनों पर पुलिस समझौता करने का दबाव भी बना रही है।
छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात मई को 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर आरोपी शराफत अली ने डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को परिजन दोबारा से एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उस दौरान आरोपी शराफत अली एसएसपी दफ्तर के पास ही घूम रहा था। परिजनों ने अफसरों से शिकायत की तो आरोपी को पुलिस कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में थाना पुलिस को सौंप दिया। परिजनों का आरोप है कि दो दिन तक पुलिस ने आरोपी को थाने पर बैठाए रखा। उससे सांठगांठ कर पुलिस पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाती रही। शुक्रवार रात को पुलिस ने आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। इससे पहले दुष्कर्म की तहरीर देने के बावजूद छतारी पुलिस ने छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी से शिकायत करने पर 164 के बयान के बाद दुष्कर्म की धाना बढ़ाई गई थी। परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी से साज कर उनके खिलाफ भी कोई झूठा मुकदमा दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

पहले दिन से ही बरती गई लापरवाही
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म की तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया गया। तत्कालीन एसएसपी ने तुरंत मेडिकल कराने के निर्देश दिए थे। इसके करीब एक सप्ताह बाद मेडिकल कराया गया। न्यायालय में बयान भी करीब 15 दिन बाद दर्ज कराए गए।
लाई डिटेक्टर के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कार्यालय से पकड़े गए आरोपी को फिलहाल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों पक्ष की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। आरोपी पक्ष ने लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है। जल्द ही टेस्ट कराकर रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यदि किसी को न्याय नहीं मिल रहा है या लापरवाही बरती जा रही है तो मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें