फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राम के वनवास पर दुखी हुए अयोध्यावासी’

Thu, 06 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
ramleela - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में श्री रामलीला सभा की ओर से आयोजित रामलीला में राम विवाह लीला का मंचन हुआ। सभा के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रामलीला मंचन से पहले नगर में राम बारात निकाली गई। वृंदावन और मथुरा से आए कलाकारों ने प्रदर्शन कर चार चांद लगा दिए।

राम बारात में सांसद डॉ. भोला सिंह समेत नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उधर, सभा की ओर से दशहरा को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी तेज हो गई हैं। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अमित मित्तल, राकेश गोयल, प्रदीप अग्रवाल और सुखदेव मौजूद रहे। वहीं, खुर्जा में जंक्शन रोड स्थित रामलीला महोत्सव में सीता हरण का मंचन किया गया। पहासू में जंयत लीला, सीता-अनुसुइया संवाद लीला का मंचन हुआ। इस दौरान विकास कुमार, राकेश, अनिल कौशिक मौजूद रहे।  


वहीं, शिकारपुर में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में वृंदावन धाम के आदर्श पूजा रामलीला व कृष्णलीला संस्थान के कलाकारों ने राम वनवास और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। वहीं, डिबाई में सीता हरण की लीला का मंचन हुआ।

वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकी नंदन महाराज द्वारा रामचरित मानस की चौपाइयों का सुंदर वर्णन किया गया। इस अवसर पर डॉ. एससी सिंह, राहुल गर्ग, हरिओम दूबे, अरविंद भंडारी, महेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


औरंगाबाद में श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर मैदान में चल रही रामलीला का शुभारंभ अनिल शर्मा और उमेश सिंघल ने किया। इस दौरान भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। व्यवस्था में चेतन सिंघल, मनोज गुप्ता, दीनू अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, संजय वर्मा मौजूद रहे।


गांव पर्वाना में राम केवट संवाद का मंचन हुआ। इस दौरान दिनेश चंद पाठक, दलीप सिंह माहुर, विजय प्रकाश माहुर, श्यौराज सिंह, निरपाल सिंह मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें